सहजन की पत्तियों का जूस पीने के 7 चमत्कारी फायदे जानें

सहजन की पत्तियों का जूस पीने के 7 चमत्कारी फायदे जानें

  • Post category:Health
  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:3 mins read

सहजन की पत्तियां अत्यधिक पौष्टिक होती हैं। इनमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जिसके कारण यह हमारे स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाती हैं। सहजन की पत्तियों का जूस पीने के कई फायदे हैं (Benefits of Moringa Leaves in Hindi): यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में, रोगप्रतिरोधक बढ़ता है, वजन घटाने में, हड्डियाँ मजबूत बनाने में, पाचन बढ़ने में, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में और त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करता है। आयुर्वेद में सहजन की पत्तियों के बहुत से फायदे बताए गए है। आज हम उन्हीं में से ७ फायदों के बारे में हम विस्तार से बात करेंगे।

benefits of moringa leaves juice
Credit: Freepik

सहजन की पत्तियों के 7 फायदे (7 Benefits of Moringa Leaves)

  • ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है
  • रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है
  • ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है
  • वजन घटाने में मदद करता है
  • हड्डियाँ मजबूत बनाने में फायदेमंद
  • पाचन बढ़ने में फायदेमंद
  • त्वचा को बेहतर बनता है

डायबिटीज में फायदेमंद: सहजन की पत्तियां ब्लड शुगर के स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। यह मधुमेह वाले व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। हालाँकि इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है: सहजन की पत्तियों में विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट हमारे शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ने में योगदान करते हैं। नियमित सेवन से शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है: सहजन की पत्तियों में उच्च पोटेशियम होता है जो रक्तचाप के नियमन में योगदान कर सकता है। शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित करने के लिए पोटेशियम आवश्यक है, और स्वस्थ रक्तचाप बनाए रखने के लिए उचित संतुलन महत्वपूर्ण है।

blood pressure check

वजन घटाने में मदद करता है: सहजन की पत्तियों में मोटापा कम करने के गुण होते है। आज के समय में मोटापा एक बड़ी समस्या बन गयी है। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते है, तो अपने डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन जरूर करें।

हड्डियाँ मजबूत बनाने में फायदेमंद: सहजन की पत्तियों में में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। सहजन की पत्तियों का जूस पीने से जोड़ो के दर्द से भी आराम मिलता है।

पाचन बढ़ने में फायदेमंद: सहजन की पत्तियों में फाइबर होता है और यह स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। फाइबर के कारण यह आंत्र नियमितता का समर्थन करता है और कब्ज को कम कर सकता है।

improve digestion health

त्वचा को बेहतर बनता है: सहजन की पत्तियों जूस का सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसे पीने से विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं और खून साफ हो जाता है, जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं और त्वचा स्वस्थ रहती है।

वेब स्टोरीज़: दूध में घी मिलाकर पीने के फायदे जरूर जानें

अस्वीकरण: यहाँ दिए गए सुझाव केवल जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Leave a Reply